Monday, November 10, 2008

पल पल फिसलती जिंदगी पल पल पिधलती रूह...........



पल पल फिसलती जिंदगी



पल पल पिधलती रूह



फ़िर भी तुझे तलाशती हूँ।



मेरी आरजू



मेरी मौत को थोड़ा और रोकती है,



वह कहता है



दूर नहीं हूँ



मैं आ ही रहा हूँ तेरे करीब,



थामे रहना



ऐ रूह तू ये जिन्दगी।



निकल न जाए



किसी पल तेरा दम।



मैं आता हूँ



तेरा हाथ थामने।



मैं भी कह देती हूँ



थामे तो हूँ



अपनी रूह को तेरे इंतजार में



जरा जल्दी करना



कहीं ऐसा ना हो



पल पल फिसलती जिंदगी



पल पल पिधलती रूह



अंत कर दे इंतजार का..............



छोड़ दे दामन मेरी जिंदगी का...................

Saturday, November 1, 2008

गर अश्क न होते इनमें................



गर अश्क न होते इनमें


तो आखें इतनी खुबसूरत न होती।


जो गम न दिए होते जमाने ने


तो खुशी की कीमत पता न होती।


जो बेवफाई न की होती दोस्तों ने


तो वफ़ा की चाहत न होती।


जो तन्हाई का अहसास न होता


तो महफिलों में रौनक न होती।


जो मांगे से मिल जाती हर मुराद


तो खुदा की जरुरत न होती।

Saturday, October 11, 2008

फिर भी बिखरती नहीं साँस क्यों मेरी जिंदगी की............



भूलती नहीं नज़र क्यों


तेरे चहरे को........


सहरती नहीं हवा क्यों


तेरी छुअन को.......


टूटती नहीं खामोशी क्यों


मेरे लबो की.......


रुकते नहीं कदम क्यों


तेरे साथ चलने को.......


ढूढती नहीं फिज़ा क्यों


तेरी यादों को........


फिर भी बिखरती नहीं साँस क्यों


मेरी जिंदगी की..........................

Saturday, October 4, 2008

अदाओं के झुरमुट में वो आ रहे है.............


लबों पे तबस्सुम


निगाहों में मस्ती


अदाओं के झुरमुट में


वो आ रहे है................


नज़र लड़ गई है


जो मेरी नज़र से


पानी पानी हुये जा रहे है.............

Tuesday, September 23, 2008

दिल बनकर धड़कते हो मेरे सीने में................


ये बात ना थी




अब से पहले



जीने में



दिल बनकर



धड़कते हो



मेरे सीने में...................................

Thursday, September 18, 2008

एक टिपणी जिसने औरत पर उंगली उठाई.............


कुछ दिल पहले मैंने एक लेख लिखा। वह लेख http://jasvirsaurana.blogspot.com/2008/09/blog-post_11.html ये कैसे पति............ है। मैंने लेख में वही लिखा जो मेरे सामने हुआ। उस पर मुझे किसी ने के टिपणी की और उन्होंने मेरी सोच को भी ग़लत बताया। वह टिपणी इस तरह की थी.............

Anonymous said...एक औरत जो अपनी पूरी जिन्दगी अपने पति को दे देती है। फ़िर भी उसके साथ ऐसा क्यों होता है................ न उसे सम्मान मिलता है और ना ही उसे चैन से दो वक्त कि रोटी।
यही समस्‍या है जब कोई औरत इस तरह अपनी क्षमताएं खोकर खुद को निरीह और लाचार बना लेती है तो पति के लिए बस वह एक रखैल की तरह हो जाती है आखिर वेश्‍या और ऐसी पत्नियों में क्‍या अंतर जो दो वक्‍त की रोटी के लिए पतियों की सारी बातें सहती रहती है, इससे अच्‍छी तो वेश्‍याएं होती हैं जो अपनी मर्जी से कूछ कर तो पाती है,इसलिए दिक्‍कत आप जैसी सोचवाली पत्नियों की हैं जो दो वक्‍त की रोटी के लिए पति के पावों पर पडी रहती हैं,औरत को अपना वजूद खुद खडा करना पडेगा किसी का पति इससे ज्‍यादा नहीं चाहेगा कि उसकी पत्‍नी बिना पैसे की रखैल की तरह उसकी गुलाम बनी रहे

एक बात मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूँ कि मैंने कुछ ग़लत सहन नहीं किया है। जो भी मेरे सामने आया मैं उससे लड़ी हूँ। जहाँ तक मैंने देखा है तो यही पाया है कि हर इन्सान को संघर्ष करना पड़ता है कुछ न कुछ पाने के लिए। मैं भी आज जहाँ हूँ वहाँ ऐसे नहीं पहुँची हूँ। दुनिया से लड़ी हूँ इसलिए आज हर प्रकार से खुश हूँ।

एक औरत अपने प्रेम के आगे थोड़ी लाचार हो जाती है। इसका अर्थ कतई ये नहीं कि वो उन छिछोरे मर्दो का सामना नहीं कर सकती। वह चाहे तो बहुत कुछ कर सकती है लेकिन अपने पति व अपने परिवार से अत्यधिक प्रेम करने वाली औरते ख़ुद लाख जतन सहने के बाद भी अपने परिवार और पति को दुःख नहीं देना चाहती है तो क्या ये औरत की कमजोरी है। और जहाँ तक रोटी का सवाल है तो एक औरत चाहे तो दुनिया भर के रुपये पैसे अपने कदमों में ला सकती है। एक औरत नम्र होती है इसलिए अपने परिवार को बांधे रखती है। सिर्फ़ अपने बारे में नहीं सोचती और जो परिवार के लिए सही है वही करती है। पर आप उन मर्दो को कुछ क्यों नहीं कहते जो इस तरह के काम करते है। कोई शराब पीकर बीबी को मारता है, कोई अपनी पत्नी को धोखा देकर दूसरी औरतों से सम्बन्ध रखते है और बदले में अपनी पत्नी से निश्छल प्रेम कि कामना करते है। और कई मर्द तो इससे नीचे भी गिर जाते है। ऐसी बातें हम अकसर न्यूज़ में सुनते ही रहते है। ये तो कोई बात नहीं हुई। एक मर्द न जाने क्यों हर समय औरत को ही ग़लत ठहरता है। अगर वो उससे लड़ती है तो भी वह इस समाज में ग़लत ही कहलाई जाती है और अगर न लड़े तो आप जैसे लोग उसे ग़लत कह देते है। सूरत परेशानी की चाहे जो भी हो पर ग़लत सिर्फ़ औरत ही। आख़िर क्यों??????????

मेरी नम्रता


न जाने क्यों


तुझे रास नहीं आती


मेरी कठोरता


न जाने क्यों


तुझे रास नहीं आती


अगर में रोती हूँ


तो मैं कमजोर हूँ।


अगर में लड़ती हूँ


तो मैं बेईमान हूँ।


क्यों तू मुझे लज्जित करता है


हर कदम पे।


क्यों तू भूल जाता है


जिसके वजूद पर खड़ा है


उसी पर उंगली उठाता है......................

Monday, September 15, 2008

फ़िर आसुओं की बारात है.........................


फ़िर तारों भरी रात है


फ़िर आसुओं की बारात है..........................


तेरी याद की शहनाई है


मैं हूँ और मेरी तन्हाई है............................

Thursday, September 11, 2008

ये कैसे पति......................


बात कुछ दिन पहले की है लेकिन इस बात ने मुझे बहुत परेशान कर रखा है मेरी आंखों के सामने कुछ ग़लत हो रहा है और मेरी मजबूरी ये है कि मैं कुछ कर भी नहीं पा रही हूँ। बात ऐसी है कि पिछली सर्दी में मुझे Sinuses हो गया था। इस कारण मैं अपना काम भी नहीं कर पाती थी उन दिनों मेरी तकलीफ बढ़ती ही जा रही थी सो मैंने एक आंटी जी को काम करने के लिए लगा लिया था। उनका नाम संतोष है। संतोष आंटी जी को मैं जब ज्यादा नहीं जानती थी। लेकिन जब वो काम करने लगी तब वो अपने व अपने परिवार के बारे में अकसर बताती थी और अपनी परेशानिया भी बताया करती थी। अभी कुछ दिन पहले रोज कि तरह वो काम करने आई तो मुझे उनका चेहरा कुछ उतरा हुआ सा लगा। मैंने उनसे पूछ ही लिया कि क्या बात है आंटी जी...... क्या कोई परेशानी है?? मैं कुर्सी पर बैठी थी तब वो मेरे पास आकर बैठ गई। थोडी देर तो वो चुप रही............. फ़िर बोली आज मैं जिन्दा न होती। ये सुनकर मैं भी स्तब्ध रह गई। लेकिन फ़िर मैंने पूछा आख़िर ऐसी क्या बात हो गई जो आप ऐसा कह रही है। तो वो बोली अरे रश्मि क्या बताऊ तुम्हें तो पता ही है कि मेरा पति आयदिन शराब पीकर मुझे मारता है पर कल तो हद ही हो गई। कल उसने मुझे मारते हुए कहा कि तू घरों में काम करने नहीं जाती, क्या करने जाती है मुझे पता है। उसने मुझे बहुत गन्दी गन्दी गलियाँ दीऔर बहुत मारा। पर कल जो उसने कहा उसके बाद तो मेरा जीना ही बेकार है। इसलिए कल मैं फांसी लगाने जा रही थी, पर बच्चों ने बचा लिया। क्या करूँ इस तरह का इल्जाम कैसे सहूँ। वो तो कुछ काम करता नहीं है और बच्चों का पेट पालने के लिए मुझे घरों में काम तो करना ही पड़ता है। फ़िर वो चुप हो गई और रोने लगी............................ मैंने कुछ ठहर कर कहा आंटी जी आप परेशान न हो। कुछ करने से पहले इतना सोच लेना कि आपके बाद आपके बच्चों का क्या होगा। आपको तो एक बेटी भी है, उसे आपकी सबसे ज्यादा जरुरत होगी। और वैसे भी आपके मरने से आपके बच्चों कि जिन्दगी ही बर्बाद होगी आपके पति का तो कुछ भी नहीं जाएगा।

पर जबसे उन्होंने मुझे ये बताया तब से मैं बहुत ही परेशान हूँ। एक औरत जो अपनी पूरी जिन्दगी अपने पति को दे देती है। फ़िर भी उसके साथ ऐसा क्यों होता है................ न उसे सम्मान मिलता है और ना ही उसे चैन से दो वक्त कि रोटी। मैं उनकी मदद करती हूँ पर उन्हें उनके पति का प्रेम व सम्मान कहाँ से दिलाऊ। एक औरत होकर औरत कि मदद नहीं कर पाती हूँ मैं....................... ये कैसे पति है? ऐसे पतियों के लिए एक कविता......



ये कैसे पति है........................



कोई अपनी पत्नी को मारता है



कोई दे जाता है



सारी जिन्दगी का गम



और



कोई कर जाता है बेगाना



कोई सूरत छोड़



सीरत में खो जाता है



कोई अपना इल्जाम



औरत को ही दे जाता है



ये कैसे पति है..............................

Sunday, September 7, 2008

एक दिन तू भी छल के चला जाएगा मुझे...............


दुनिया बहुत जालिम है


ये तो जानती थी मैं।


पर क्या मालूम था मुझे


एक दिन तू भी


छल के चला जाएगा मुझे......................


सूरत नहीं थी मेरी उतनी आकर्षक


पर सोचती थी


मेरी सीरत पर


मर मिट जाएगा तू।


जिसकी किस्मत ने


कसम खाई है फूटने की


उसमें तू भी क्यों न सतायेगा मुझे


ये न सोचा था कभी


किसी की सुन्दरता देख


तू भी बदल जाएगा।


एक दिन तू भी छल के


चला जाएगा मुझे........................

Thursday, September 4, 2008

हाँ तेरी जिन्दगी मुझे मेरी आबरू से ज्यादा लगी..............

तू तो मौन बिस्तर में पड़ा था


तब बहुत मन्नते मांगी थी मैंने


भगवान से।


गिडगिडा कर कहती थी उससे


मंजिल न सही


राह तो दिखा दे।


राह तो दिखाई उसने


चलना उस समय


मज़बूरी थी मेरी............................


क्या करती


तेरी जिन्दगी


मुझे मेरी आबरू से ज्यादा लगी....................


तब बेच दिया मैंने अपने आपको


और बदले में


खरीद ली तेरी जिन्दगी।


तब मालुम था मुझे


जब बेचा था अपने आपको


खो दिया था मैंने तुझे।


मगर कोई गम नहीं मुझे


अपने आप को खोकर


जीती है मैंने तेरी जिन्दगी


तू नहीं फ़िर भी मेरे पास


तो क्या


मेरे रोम रोम में तू ही तो है


हाँ तेरी जिन्दगी


मुझे मेरी आबरू से ज्यादा लगी.......................