Thursday, August 28, 2008

मेरी कश्ती डूब जायेगी................


तेरा साथ पाकर



सोचा था



मेरी कश्ती को



साहिल मिल जाएगा।



पर न मालूम था



साहिल पर आकर ही



मेरी कश्ती डूब जायेगी.................

Tuesday, August 26, 2008

क्या ऐसे भी कोई साथ देता है..............


क्या ऐसे भी कोई साथ देता है.............


आंखों में आंसू


और


लम्हों में गम का अम्बार देता है।


प्यार के सपने को


पल में बेजार कर देता है।


सीने के घाव को


और कुरेद देता है।


तन को छोड़ देता है,


मेरी रूह को साथ ले जाता है।


क्या ऐसे भी कोई साथ देता है.................

Friday, August 22, 2008

रात की तन्हाई क्यों जोड़ गए हो मुझसे.............


तेरी तस्वीर


जो मेरे सामने आई है,


दिल में बैचेनी


और


मेरी आँखों में


फ़िर से नमी छाई है।


सिकुड़े होठों से


पूछती हूँ तुझसे,


तुम जो चले गए


तो फ़िर


अपनी यादों को


क्यों छोड़ गए हो।


सुबह की उदासी,


दिन का खालीपन


और


रात की तन्हाई


क्यों जोड़ गए हो मुझसे........................

Wednesday, August 20, 2008

मेरी जिन्दगी है चार दिन की.....................

तुमने मिलने का


वादा किया है


पाँचवें दिन का


शायद किसी से


सुन लिया होगा


मेरी जिन्दगी है


चार दिन की.....................

Monday, August 18, 2008

बैचेनी का आलम...................


बैचेन तो तब भी थी,
जब तुम साथ थे।
बैचेन तो आज भी हूँ,
जब तुम साथ नहीं।
उस बैचेनी का आलम,
मेरा दीवानापन था।
और
इस बैचेनी का आलम,
मेरा वीरानापन है।

Wednesday, August 13, 2008

अहसास मुझे आज भी है..................

तेरी चूड़ी की खनक का

तेरी पायल की छनक का

अहसास मुझे आज भी है........

तेरी बहकती हुई बातों का

तेरी लुभाती हुई आवाज का

अहसास मुझे आज भी है........

तेरी बिखरी हुई जुल्फों का

तेरी गहराती हुई आंखों का

अहसास मुझे आज भी है........

तेरा लहराता हुआ आँचल का

तेरी सहरती हुई छुअन का

अहसास मुझे आज भी है........

तेरे बजते हुए साज का

तेरी बोलती हुई याद का

अहसास मुझे आज भी है........

Monday, August 11, 2008

कभी अपने निशां को मेरी रूह में छोड़ जाती है...........

तस्सवुर में एक परछाई आती है,
कभी मेरे होठों को,
कभी मेरे गालों को,
चूम जाती है।
कभी मन की गहराइयों में,
खो जाती है।
कभी एक साया सा,
लहरा जाती है।
कभी अपने निशां को,
मेरी रूह में छोड़ जाती है।
रोज कहती हूँ,
परछाई तो दिखा जाती है,
पर तेरी खुशबू
जो मेरी सांसों में बस जाती है,
उसी से एक आस बन जाती है
कि
परछाई तो
कभी ना कभी रूबरू हो ही जाती है।

Friday, August 8, 2008

मेरा भाई नादान है आप सभी उसे माफ़ कर दीजिये.



copyright regards.com free ecards - click here to send this free e-card

मेरे भाई ने अभी कुछ दिन पहले ही अपना नया ब्लॉग बनाया है। और एक कविता भी लिखी थी पर कल उसने एक पोस्ट लिखी http://sapanokaahasas.blogspot.com/2008/08/blog-post.html#links जिसका सिर्फ़ टोपिक ही लिख कर नीचे लिख दिया कि इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जैसे ही समय मिलेगा मैं लिखता हूँ। मैंने कल जैसे ही उसका ब्लॉग खोला तो देखकर हँसी आ गई। तुंरत ही उसे फ़ोन किया और कहाँ कि ये क्या लिखा है। तब उसने कहाँ कि ये मेरी अगली कविता का टोपिक है। नेटवर्क प्रॉब्लम कि वजह से उस समय और बात नहीं हो पाई। लेकिन मैं जानती हूँ कि आपने उसका ब्लॉग खोला होगा तो शायद गुस्सा भी आ गया होगा। सच बताऊ तो उसके पास समय भी नहीं है। वह दिन भर कॉलेज में पढ़ता है और वही से उसने कल वाली पोस्ट लिखी और बात यह है कि अभी उसे कॉलेज से लेप टॉप भी नहीं मिला है। बस मैं आप सभी से यही कहना चाहती हूँ कि उसे अपना छोटा भाई समझ कर माफ़ कर दीजियेगा। मुझे भी ब्लॉग के बारे मै कुछ ज्यादा अनुभव नहीं है। अभी दो महीने पहले ही ब्लॉग बनाया तब से ही लिखना शुरू किया है। और जो थोड़ा बहुत ठीक ठाक लिखती भी आप सभी कि वजह से हूँ। सबसे पहले अनुराग जी फ़िर समीर जी और उसके बाद राज जी, मीत जी, सीमा जी, रंजू जी, महक जी, सुशील जी, विपिन जी, मोहन जी, सुरेश जी, पल्लवी जी, योगेन्द्र जी, परमजीत जी, पी.सी जी, अभिषेक जी, अरुणा जी, विजय जी आप सभी ने अपनी टिपनियों से मुझे सिखाया है। बस ऐसे ही मेरे भाई को भी सिखा दीजिये। ताकि वह सही से लिख पाये।

Monday, August 4, 2008

रिश्तों को हारकर अब क्या जी पाऊँगी मैं................

बरसों पहले साथ छोड़ा था अपनों ने,
तब खून से सींचा था तुझे,
आरजुओं को दफ़न करके सीने में,
तुझे तकलीफों से बचाया था मैंने।
मन के तूफान को,
रोक के रखा था आज तक।
सोचा था एक वक्त मेरा भी आएगा,
मेरा लाल मेरी आरजुओं को,
फ़िर से जगायेगा।
मेरी आँखों को,
फ़िर से सपने दिखायेगा।
पर न मालूम था,
इतिहास अपने आपको दोहराएगा।
अपनों का साथ फ़िर से छूट जाएगा।
अब फ़िर बिखरी हुई जिन्दगी को,
समेट न पाऊँगी मैं।
रिश्तों को हारकर अब क्या जी पाऊँगी मैं।

Friday, August 1, 2008

शायद यही रुसवाई है जो मुझसे मिलाने आई है.............

क्या ये तन्हाई है?
कोई कहता है ये रुसवाई है,
जो तुझसे मिलने आई है।
मैं कहती हूँ,
मेरी जिन्दगी तो,
बस एक परछाई है।
धुप में साथ आई है,
छाव में जाने कहाँ समाई है
ढूँढती हूँ पर साथ नहीं,
हर पल मेरे।
शायद यही रुसवाई है,
जो मुझसे मिलने आई है।