इतने बरसों बाद जो तुझे देखा, आज फ़िर से,
वही तमन्ना जगी है।
आज फ़िर से,
उसी राह पर चलना चाहती हूँ।
आज फ़िर से,
वही मंजिल पाना चाहती हूँ।
जिस पर कभी,
पहुँच नहीं पाई थी मैं।
तूने क्या सोचा था,
तेरे इंतजार में,
टूट जाउंगी मैं।
ठहरी हुई जिंदगी में,
डूब जाउंगी मैं।
आज फ़िर से,
इतने बरसों बाद भी,
वही आरजू है।
आज फ़िर से तेरी रशी
वही पल जीना चाहती है,
जो तूने छोड़ दिए थे कहीं पीछे।
तू तो चल दिया था आगे,
पर मैं तो अभी तक,
वही खड़ी थी।
आज फ़िर से,
वही से चलना चाहती हूँ।




12 comments:
चलते रहने का नामा ही जिंदगी है ..अच्छी कविता है यह आपकी
इस जज्बे को हमारा सलाम। सुन्दर रचना लेखने वाले को प्रणाम।
वाकई बहुत सुंदर रचना है.. गहरे भाव लिए हुए
बहुत सुंदर ! मंजिल इन्तजार कर रहा है चला जाय .
सुन्दर अभिव्यक्ति. पढकर अच्छा लगा.
is jajbe ko banaye rakhiye.....
बहुत सुंदर।
वाह क्या बात कही हे आप ने, बहुत गहरे भाव लिये हे यह आप की रचना.
धन्यवाद
Man ko choo gayi kavita. Badhaayi.
सुंदर रचना........चलना ही जिंदगी है,चलती ही जा रही है,साथ कोई हो न हो.......
heloo sir,
its nice
thanks for appreciating my poem
there are a few more poems by me on the same blog let me know ur views about them as well
"beautiful composed"
आज फिर ये दो अखीयाँ भर आयी है,
आज फिर तेरी याद चली आए है
Post a Comment