Monday, July 28, 2008

औरत- स्वयं को न समझ पाई मैं.................

इन्सान बनकर इस समाज को समझा,
इसकी बेहिसाब दीवार को समझा।
जिस राह पर भी गई,
वहाँ रस्मों की दीवार ही मिली,
इस दीवार को कभी न गिरा पाई मैं।
आँखों में नमी,
और लबों पर सिलन लिए,
निहारती रही इस दीवार को
कल्पनाओं के आँचल में,
खोजती रही वह राह,
जहाँ रस्मों को छोड़ पाऊं मैं,
बंधनों से हटकर,
स्वयं को समझ पाऊं मैं,
पर
मोह से कभी निकल न पाई मैं
सोचती रही एक फुहार आएगी,
स्वयं से रुबरु करा जायेगी,
आँखों की नमी चुरा ले जायेगी,
और होठों की सिलन
कहीं छोड़ आएगी,
पर
इंतजार में,
आँखों की रोशनी भी धुंधला गई,
शायद वक्त नहीं है मेरे पास,
रुखसत होना है अब,
मुझे इस संसार से,
पर,
गमी है तो बस इतनी कि,
स्वयं को न समझ पाई मैं................

17 comments:

मोहन वशिष्‍ठ said...

पर
इंतजार में,
आँखों की रोशनी भी धुंधला गई,
शायद वक्त नहीं है मेरे पास,
रुखसत होना है अब,
मुझे इस संसार से,
पर,
गमी है तो बस इतनी कि,
स्वयं को न समझ पाई मैं................

वाह वकील साहब अंतिम पंक्तियों में तो आपने कहर बरपा दिया बहुत ही सुंदर ढंग से पेश किया है आज के समाज में औरत की दशा को आपने बुरा मत मानना मुझे ऐसा लग रहा है कि आप जितने बडे लेखक हें उतने बडे वकील भी और जितने बडे वकील हैं उससे कहीं बडे लेखक बहुत खूब अति सुंदर

मीत said...

सोचती रही एक फुहार आएगी,
स्वयं से रुबरु करा जायेगी,
आँखों की नमी चुरा ले जायेगी,
और होठों की सिलन
कहीं छोड़ आएगी...

EK STRI KE BHAVO KO BAHUT ACHI DISHA DI HAI..
ACHA LAGA PADH KAR...

vipinkizindagi said...

गमी है तो बस इतनी कि,
स्वयं को न समझ पाई मैं................


bahut achcha likha hai
aourat khud ko hi nahi samajh pati

डॉ .अनुराग said...

पर
इंतजार में,
आँखों की रोशनी भी धुंधला गई,
शायद वक्त नहीं है मेरे पास,
रुखसत होना है अब,
मुझे इस संसार से,
पर,
गमी है तो बस इतनी कि,


bahut khoob....marmsparshi....

राज भाटिय़ा said...

बहुत खुब हे आप की यह कविता, हम तो आप के लफ़्ज ही दोहराये गे....
इंतजार में,
आँखों की रोशनी भी धुंधला गई,
शायद वक्त नहीं है मेरे पास,
रुखसत होना है अब,
मुझे इस संसार से,
पर,
गमी है तो बस इतनी कि,
स्वयं को न समझ पाई मैं................
धन्यवाद

Udan Tashtari said...

गमी है तो बस इतनी कि,
स्वयं को न समझ पाई मैं.

-बहुत उम्दा, क्या बात है!

seema gupta said...

मोह से कभी निकल न पाई मैं
सोचती रही एक फुहार आएगी,
स्वयं से रुबरु करा जायेगी,
आँखों की नमी चुरा ले जायेगी,
और होठों की सिलन
कहीं छोड़ आएगी,
"very touching and really interetsing topic to write and read about"

मुकेश कुमार सिन्हा said...

bahut khubsurat!!

बालकिशन said...

कविता बहुत ही अच्छी और मार्मिक है.

BS Charan 'BEKAS' said...

शायद वक्त नहीं है मेरे पास,
रुखसत होना है अब,
मुझे इस संसार से,
पर,
गमी है तो बस इतनी कि,
स्वयं को न समझ पाई मैं................

लाज़वाब जी .......बहुत ही खूबसूरत,,,,,,,

समय चक्र said...

कविता अच्छी और बहुत ही मार्मिक है.वाह

Tarun said...

wah kya baat hai khood ko samajh nahi paayi main.

Abhishek Ojha said...

bahut umda !

Vinaykant Joshi said...

कल्पनाओं के आँचल में,
खोजती रही वह राह,
जहाँ रस्मों को छोड़ पाऊं मैं,
sundar

admin said...

यही तो रोना है। मेरी नजर में तो चाहे औरत हो या आदमी, वह जिंदगी भर अपने को समझ नहीं पाता। हाँ, उसे यह गुमान अवश्य हो जाता है।

ताऊ रामपुरिया said...

गमी है तो बस इतनी कि,
स्वयं को न समझ पाई मैं................

लाजवाब और ह्रदय स्पर्शी !
शुभकामनाएं !

रश्मि प्रभा... said...

सच के परिवेश में ....
खुबसूरत रचना