Sunday, June 29, 2008

लब कुछ कहना चाहते है.............................

लब कुछ कहना चाहते है..........
पर रुक जाते है।
क्या कहूँ तुझसे,
सोच के सहम जाते है।
बोले तो क्या बोले,
लब ख़ुद ब ख़ुद सिल जाते है।
तेरे लब्जों के आगे,
कुछ ठहर जाते है।
तेरी बातों के मंजर में,
मेरी आँखे भी कुछ कहती है।
देख जरा इन नजरों को,
इनमें तुम्हीं तो रहते हो।
पर
लब कुछ कहना चाहते है....................

Wednesday, June 25, 2008

ये कैसे बच्चें???????????????

आपने अकसर ये देखा या सुना होगा कि बच्चे अपने बूढे माँ बाप को साथ नही रखना चाहते क्योंकि वे स्वतंत्र रहना चाहते है। उन्हें अपने माँ बाप बोझ लगते है।
ऐसा ही दो दिन पहले कुछ मैने देखा। मैं 24 तारीख को कनोट प्लेस घुमने गई गई थी। तभी मैने वहा एक बहुत ही वृद्ध व्यक्ति देखा जिनकी उम्र लगभग 65 साल होगी। उनसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था, शरीर में कम्पन्न सा था। फ़िर भी वे अकेले खिलौने बेच रहे थे। उनके माथे पर बहुत सी चिंताओं की रेखाएं थी। शायद उन चिंताओं की रेखा में एक सवाल भी, कि कब मिलेगा मुझे चैन?????? उन्हें देखकर मुझसे रहा नही गया, और मैं खिलौने खरीदने के बहाने उनके पास गई। मैंने उनसे कहा बाबा ये तो आपके आराम करने के दिन है फ़िर आप इतना काम क्यों कर है। एक मिनिट वे चुप रहे फ़िर बोले क्या करू बिटिया मेरे दोनों बेटों को मेरी जरुरत नहीं है। और अपना पेट भरने के लिए काम तो करना ही पड़ता है। उनकी ये बात सुनकर मैं कुछ और नहीं कह पाई, पर उनकी ये हालत देखकर मैं बहुत परेशान हो गई। रह रह कर यही ख्याल आता है कि ये कैसे बच्चे है जो अपने माँ बाप को दो वक्त का खाना और अपने दिल में थोड़ी सी जगह भी नहीं दे सकते। जब बच्चे छोटे होते है तो माँ बाप अपनी जरूरतों को नजर अंदाज करके बच्चों की जरूरतों को पुरा करते है। फ़िर भी ऐसा क्यों होता है।

ऐसे बच्चों के लिए कुछ पक्तियां लिख रही हूँ............
न रम अपनी शोहरत में इतना,
कि तुझे किसी का ख्याल ना रहे।
एक दिन ऐसा भी आएगा,
जब तू बेटा से बाप बन जाएगा।
हो सकता है,
जीवन की किसी डगर में,
तू भी अपने आपको अकेला पायेगा।
न लिख काली स्याही से इतना,
कि तेरा जीवन भी काला हो जाए।
न कर गुमान इतना,
कि तेरी शोहरत भी कही खो जाए।

Tuesday, June 24, 2008

मैं हैरान हूँ!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

मैं हैरान हूँ,
कि हुआ क्या है मुझे।
लगता है कुछ बदलाव सा है,
इस ठहरी हुई जिंदगी में,
कुछ उतार सा है।
लगता है ऐसे,
कि जैसे दबे पाँव कोई चला आता है,
मेरी पलकों को छूने,
आँख खोलू तो जाने किधर जाता है।
तुझे देखने की चाह,
मेरे अन्दर बढ़ती ही जाती है।
तू कभी बरसात में खिली,
धूप की तरह लगता है।
तू कभी ठंडी ओस बन जाता है।
तेरे तरुण प्यार के सागर में,
बह जाने को दिल चाहता है।
हर लहर से तेरा पता पूछती हूँ,
पर तू तो
ख़ुद ही लहर बन जाता है।
तुझको पाने की चाह,
बढ़ती ही जाती है।
लगता है तू यही है,
पर न जाने क्यों तरसाता है।
तेरे नयनों में,
डूब जाने को दिल चाहता है।
तू तो मेरा है,
फ़िर क्यों बना है अनजाना।
तेरी सांसों से सांसे,
जोड़ने को दिल चाहता है।
पर
मैं हैरान हूँ!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

Saturday, June 21, 2008

तुम कहाँ चले गये?????????????

तेरी रोती हुई सूरत,
जब भी मेरे सामने आती है,
मेरी आँखे भी छलक जाती है।
तेरी डगमगाती हुई आवाज़,
जब भी सुनाई देती है,
मेरे दिल में भी उदासी छा जाती है।
तेरी सिसकती हुई,
आहें जब भी याद आती है,
मेरी आत्मा में भी बैचेनी आ जाती है।
तेरे रंगीन वादे,
जब भी जहन में आते है,
मैं अपनी राह एक बार और भूल जाती हूँ।
तेरी बहकती हुई बातें,
जब याद आती है,
मैं कुछ और ठहर जाती हूँ।
तेरी खिलती हुई सौगातें,
जब भी महसूस होती है,
मैं कुछ और बिखर जाती है,
तेरे नशीले नयन,
जब भी दिखाई देते है,
मेरे नयनों में भी नमी आ जाती है।
तुम कहाँ चले गये???????????????

Wednesday, June 18, 2008

माँ बाप या पत्नी [मेरा प्रश्न]

कल रात से मेरा मन बहुत परेशान है और इस परेशानी की वजह मेरे पति का प्रश्न है। कल मेरे पति ने मुझसे पूछा कि माँ बाप का प्यार ज्यादा ऊपर होता है या एक पत्नी का। ये प्रश्न सुनकर मेरा दिल आहत हो गया। परन्तु मैने फ़िर भी उनके इस प्रश्न का उत्तर दिया। मैने उनसे कहा कि आज के समय में किसी भी रिश्ते में ईमानदारी नहीं है, चाहे वह रिश्ता माँ बाप का हो या पत्नी का या फ़िर कोई भी। हम अकसर अखबारों में, मीडिया से रिश्तों में अविश्वास, झूठ, फरेब के बारे में सुनते रहते है। परन्तु हर इन्सान के रिश्ते अलग-अलग होते है, और हमें अपने रिश्तों की अहमियत व उसके मायने स्वयं को ही तय करने होते है। इसलिए ये आप स्वयं तय कीजिये की आपको कौन ज्यादा प्यार करता है। किसका प्यार आपके लिए ऊपर है वो आपको स्वयं ही देखना होगा।
[मेरा ये उत्तर देने का अर्थ किसी भी माँ बाप के प्यार को आघात पहुचाना नहीं है लेकिन अगर किसी को फ़िर भी बुरा लगता है तो मैं उनसे क्षमा मागती हूँ।]
उनके इस प्रश्न का उत्तर तो मैने दे दिया परन्तु उनका ये प्रश्न मेरे दिल पर घाव छोड़ गया। मैं रात को ठीक से सो भी नही सकी और रात भर कमरे मैं चक्कर लगाती रही। यही सोचती रही कि ये क्या प्रश्न है। पर यह एक ऐसा सवाल है जो कहीं न कहीं हर औरत से जाने अनजाने पूछ लिया जाता है। मैं भी आप सब से एक प्रश्न पूछना चाहती हूँ। जब एक लड़की अपने परिवार, अपने रिश्तों से दूर एक नया रिश्ता बनाकर जीवन भर के लिए उनकी हो जाती है। फ़िर भी एक औरत के प्यार पर प्रश्न चिन्ह क्यों लग जाता है। एक औरत पूरी ईमानदारी से अपने पति को चाहती है फ़िर भी उसके प्यार पर शंका, आख़िर क्यों? मैं एक बात और कहना चाहती हूँ । एक औरत अपनी पूरी ईमानदारी से अपने पति को चाहती है अगर उतनी ही ईमानदारी से उसे अपने पति का प्यार न मिले तो उसके जीवन का क्या अर्थ रह जाता है। ऐसे में एक औरत को क्या करना चाहिए।
ये लेख मैने कल भी पोस्ट किया था लेकिन उसे मैने फ़िर हटा दिया था क्योंकि जो कुछ दिन पहले समीर जी [उड़नतस्तरी] के साथ हुआ वैसा ही कुछ कल मेरे साथ भी हुआ। एक सज्जन नीरज महाशय जी मुझे उस पर एक कमेन्ट किया था जिसे पढ़कर मेरा मन विचलित हो उठा और मैने वह पोस्ट हटा दी। परन्तु जब मैने वह पोस्ट हटा दी तो मुझे लगा ऐसा नही करना चाहिए था। सो मैं इस लेख को फ़िर से पोस्ट कर रही हूँ। एक बात मैं आप सबसे कहना चाहती हूँ, मेरे इस पोस्ट को देने का मतलब माँ बाप के प्यार पर प्रश्न चिह्न लगाना कतई नही है। मैं तो सिर्फ़ एक पत्नी के प्रेम पर लगे प्रश्न चिह्न को हटाने का प्रयास कर रही थी। मैं यह जानती हूँ कि माँ बाप भगवान के ही रूप है। उनके निश्चल प्रेम की तुलना नही की जा सकती।
मैं तो अपनी पोस्ट से सिर्फ़ यही कहना चाहती हूँ कि तो क्या हुआ जो एक नारी ने अपने असीम प्यार के बदले थोड़ा प्यार मांग लिया। अगर वो अपने प्यार में थोड़ा स्वार्थी हो गई तो क्या हुआ। अगर एक नारी के पास किसी का प्रेम ही ना हो तो उसके जीवन का कोई अर्थ ही नहीं है। जहाँ तक मैं एक नारी को समझती हूँ वह इस दुनिया में सबसे ज्यादा अपने पति से प्रेम करती है। और हमारे भारत देश में तो नारियों ने पति को परमेश्वर भी कहा है। एक नारी ही है जो लाख जुल्म सहने के बाद भी अपने जीवन के अंत तक उसका साथ देती है।
नीरज जी माफ़ कीजियेगा, आपका कमेन्ट बहुत ही घटिया था। जो बात मैने अपने लेख में लिखते हुए सोचा भी नहीं था आपने उस पर कमेन्ट किया, पता नही क्यों ??????????????? हो सकता है आप शायद साँस बहू के सीरियल ज्यादा देखते है और उनसे कुछ ज्यादा प्रेरित लगते है। रही मेरे भविष्य की बात तो आपको चिंतित होने की कतई आवश्यकता नहीं है। बेहतर होगा की आप अपने भविष्य की चिंता करे। और हाँ माता पिता क्या होते है ये एक औरत से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। आपके लिए ये चन्द लाइने-
ऐ इन्सान,
तू ना समझ नारी को अबला,
वो अबला नहीं,
वो तो एक सबला है।
तेरी प्रेम की भावनाओं में बहकर
खामोश है।
एक नारी ही है,
जिसकी कोख से तू जन्मा है।
एक नारी ही है,
जिसके अस्तित्व से तेरा अस्तित्व
एक नारी ही है
जिसने तुझे इस संसार की अच्छाई बुराई बताई है
एक नारी ही है
जिसने तुझे सृजित किया है
एक नारी ही है
जो तुझे संवार रही है
एक नारी ही है
जिसने इस विशाल संसार की रचना की है।
एक नारी ही है
जिसके वजूद से तेरा वजूद है
तो फ़िर क्यों इतराता है इतना
तू नारी की चुप्पी को ना तोड़
नहीं तो तू भी टूट जाएगा।

Tuesday, June 17, 2008

तमन्ना [अब तक कहाँ थी.............]

जब मैं तन्हा था, अकेला था,
ये तुम्हीं थे, जिसे मै देखा करता था।
ये तुम्हारी ही आवाज थी,
जिसे मै सुना करता था।
ये तुम्हारा ही स्पर्श था,
जिसे मैंने महसूस किया।
ये तुम्हारी ही महक थी,
जिसे मैने अपनी सांसों मे समाया।
तुम्हीं थी मेरी मेरी वो तमन्ना,
हाँ तुम्हीं हो मेरी वो तमन्ना
और इस तमन्ना से गुजारिश है मेरी,
की हर डगर पर साथ चलना है तुम्हें,
दिए अपना हाथ मेरे हाथों मे चलना है तुम्हे।
शुक्र हे उस खुदा का,
जिसने तुम्हें मुझे दिया।
मेरे सूने दिल के आंगन को खुशियों से भर दिया ।

Monday, June 16, 2008

माँ [पर क्या करू????]

तेरा वो चेहरा,
हमेशा याद आता है।
तेरी वो चूड़ी की खनक,
तेरी वो पायल की छनक,
हमेशा मेरे कानों में सरगम की तरह बजती है।
तेरी वो गोल सी लाल बिंदी,
हमेशा मेरी आंखों में चमकती है।
तेरी वो गहरी काली आँखे,
हमेशा मुझसे कुछ कहती है।
तेरे वो पतले होंठ,
हमेशा मुझे लोरी सुनाते है।
तेरी वो काया
और उसमें लिपटी हुई लाल रंग की साड़ी,
हमेशा मुझे रंगीन कर देती है।
माँ तू तो मेरी आत्मा में है।
पर क्या करू???????????????
संसार का नियम ही कुछ ऐसा है,
हर बार एक बेटी ही माँ से दूर होती है।

Sunday, June 15, 2008

ईश्वर [इधर उधर खोजती हूँ तुझे]

रुक-रुक कर चलती हूँ,
कदम ठहर जाते है।
जाने किसका इंतजार है,
जिसके लिए सहम जाती हूँ।
इधर उधर खोजती हूँ तुझे..............
तू कौन है
जिसका इंतजार है मुझे।
तू कहाँ है
जिसे मैं खोजती हूँ हर पल।
लाख खोजा
पर तू ना मिला।
जब खोज कर हार गई.................
तब तू मिल गया।
जिसे खोजा पूरे संसार में
वो तो मेरे मन में मिला।

Friday, June 13, 2008

शायद मुझे प्यार हुआ हैं.............

कहती है हवायें,
आज मुझमें इतनी नमी क्यों है?
मैने हवाओं से कहा ये कुछ और नहीं..........................
शायद मुझे प्यार हुआ हैं।
कहती है घटायें,
आज मुझमें इतना सुकुन क्यों हैं?
मैने घटाओं से कहा ये कुछ और नहीं.........................
शायद मुझे प्यार हुआ हैं।
कहते है फूल,
आज मुझमें इतनी महक क्यों हैं?
मैने फूलों से कहा ये कुछ और नहीं............................
शायद मुझे प्यार हुआ है।
कहते है वृक्ष,
आज हममें इतनी हरियाली क्यों हैं?
मैने वृक्षों से कहा ये कुछ और नहीं............................
शायद मुझे प्यार हुआ है।
कहता है इन्द्रधनुष
आज मेरे रंगों में इतना सुरूर क्यों हैं?
मैने इन्द्रधनुष से कहा ये कुछ और नहीं......................
शायद मुझे प्यार हुआ है।
कहता है झरना,
आज मेरी लहरें इतनी तीव्र क्यों हैं?
मैने झरनें से कहा ये कुछ और नहीं..........................
शायद मुझे प्यार हुआ है।
कहता है पहाड़,
आज मुझमें इतना गुरुर क्यों हैं?
मैने पहाड़ से कहा ये कुछ और नहीं.......................
शायद मुझे प्यार हुआ है।
कहता हैं सूरज,
आज मेरी धूप में भी इतनी ठंडक क्यों हैं?
मैने सूरज से कहा ये कुछ और नहीं..................
शायद मुझे प्यार हुआ है।
कहता है चाँद,
आज मेरी चांदनी में इतना नूर क्यों है?
मैने चाँद से कहा ये कुछ और नहीं...................
शायद मुझे प्यार हुआ है।
कहते है बादल
आज हममें इतना नीर क्यों है?
मैने बादलों से कहा ये कुछ और नहीं.................
शायद मुझे प्यार हुआ है।
कहते है पक्षी
आज हममें इतनी गति क्यों है?
मैने पक्षियों से कहा ये कुछ और नहीं.....................
शायद मुझे प्यार हुआ है।

Thursday, June 12, 2008

शिव महिमा..................

"हे परमेश्वर"
यदि समुद्र रूपी पात्र में "पहाड़"
जितनी सियाही डाल दी जाए,
कल्प वृक्ष की शाखा को "कलम"
और प्रथ्वी को "कागज" बना लिया जाए
और उस पर "सरस्वती देवी" जीवन भर तुम्हारे गुण लिखती रहे
तो भी उन्हें पूर्ण रूप से नही लिखा जा सकता।
स्त्रोत -: शिव महिम्न