कल रात से मेरा मन बहुत परेशान है और इस परेशानी की वजह मेरे पति का प्रश्न है। कल मेरे पति ने मुझसे पूछा कि माँ बाप का प्यार ज्यादा ऊपर होता है या एक पत्नी का। ये प्रश्न सुनकर मेरा दिल आहत हो गया। परन्तु मैने फ़िर भी उनके इस प्रश्न का उत्तर दिया। मैने उनसे कहा कि आज के समय में किसी भी रिश्ते में ईमानदारी नहीं है, चाहे वह रिश्ता माँ बाप का हो या पत्नी का या फ़िर कोई भी। हम अकसर अखबारों में, मीडिया से रिश्तों में अविश्वास, झूठ, फरेब के बारे में सुनते रहते है। परन्तु हर इन्सान के रिश्ते अलग-अलग होते है, और हमें अपने रिश्तों की अहमियत व उसके मायने स्वयं को ही तय करने होते है। इसलिए ये आप स्वयं तय कीजिये की आपको कौन ज्यादा प्यार करता है। किसका प्यार आपके लिए ऊपर है वो आपको स्वयं ही देखना होगा। [मेरा ये उत्तर देने का अर्थ किसी भी माँ बाप के प्यार को आघात पहुचाना नहीं है लेकिन अगर किसी को फ़िर भी बुरा लगता है तो मैं उनसे क्षमा मागती हूँ।]
उनके इस प्रश्न का उत्तर तो मैने दे दिया परन्तु उनका ये प्रश्न मेरे दिल पर घाव छोड़ गया। मैं रात को ठीक से सो भी नही सकी और रात भर कमरे मैं चक्कर लगाती रही। यही सोचती रही कि ये क्या प्रश्न है। पर यह एक ऐसा सवाल है जो कहीं न कहीं हर औरत से जाने अनजाने पूछ लिया जाता है। मैं भी आप सब से एक प्रश्न पूछना चाहती हूँ। जब एक लड़की अपने परिवार, अपने रिश्तों से दूर एक नया रिश्ता बनाकर जीवन भर के लिए उनकी हो जाती है। फ़िर भी एक औरत के प्यार पर प्रश्न चिन्ह क्यों लग जाता है। एक औरत पूरी ईमानदारी से अपने पति को चाहती है फ़िर भी उसके प्यार पर शंका, आख़िर क्यों? मैं एक बात और कहना चाहती हूँ । एक औरत अपनी पूरी ईमानदारी से अपने पति को चाहती है अगर उतनी ही ईमानदारी से उसे अपने पति का प्यार न मिले तो उसके जीवन का क्या अर्थ रह जाता है। ऐसे में एक औरत को क्या करना चाहिए।
ये लेख मैने कल भी पोस्ट किया था लेकिन उसे मैने फ़िर हटा दिया था क्योंकि जो कुछ दिन पहले समीर जी [उड़नतस्तरी] के साथ हुआ वैसा ही कुछ कल मेरे साथ भी हुआ। एक सज्जन नीरज महाशय जी मुझे उस पर एक कमेन्ट किया था जिसे पढ़कर मेरा मन विचलित हो उठा और मैने वह पोस्ट हटा दी। परन्तु जब मैने वह पोस्ट हटा दी तो मुझे लगा ऐसा नही करना चाहिए था। सो मैं इस लेख को फ़िर से पोस्ट कर रही हूँ। एक बात मैं आप सबसे कहना चाहती हूँ, मेरे इस पोस्ट को देने का मतलब माँ बाप के प्यार पर प्रश्न चिह्न लगाना कतई नही है। मैं तो सिर्फ़ एक पत्नी के प्रेम पर लगे प्रश्न चिह्न को हटाने का प्रयास कर रही थी। मैं यह जानती हूँ कि माँ बाप भगवान के ही रूप है। उनके निश्चल प्रेम की तुलना नही की जा सकती।
मैं तो अपनी पोस्ट से सिर्फ़ यही कहना चाहती हूँ कि तो क्या हुआ जो एक नारी ने अपने असीम प्यार के बदले थोड़ा प्यार मांग लिया। अगर वो अपने प्यार में थोड़ा स्वार्थी हो गई तो क्या हुआ। अगर एक नारी के पास किसी का प्रेम ही ना हो तो उसके जीवन का कोई अर्थ ही नहीं है। जहाँ तक मैं एक नारी को समझती हूँ वह इस दुनिया में सबसे ज्यादा अपने पति से प्रेम करती है। और हमारे भारत देश में तो नारियों ने पति को परमेश्वर भी कहा है। एक नारी ही है जो लाख जुल्म सहने के बाद भी अपने जीवन के अंत तक उसका साथ देती है।
नीरज जी माफ़ कीजियेगा, आपका कमेन्ट बहुत ही घटिया था। जो बात मैने अपने लेख में लिखते हुए सोचा भी नहीं था आपने उस पर कमेन्ट किया, पता नही क्यों ??????????????? हो सकता है आप शायद साँस बहू के सीरियल ज्यादा देखते है और उनसे कुछ ज्यादा प्रेरित लगते है। रही मेरे भविष्य की बात तो आपको चिंतित होने की कतई आवश्यकता नहीं है। बेहतर होगा की आप अपने भविष्य की चिंता करे। और हाँ माता पिता क्या होते है ये एक औरत से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। आपके लिए ये चन्द लाइने-
ऐ इन्सान,
तू ना समझ नारी को अबला,
वो अबला नहीं,
वो तो एक सबला है।
तेरी प्रेम की भावनाओं में बहकर
खामोश है।
एक नारी ही है,
जिसकी कोख से तू जन्मा है।
एक नारी ही है,
जिसके अस्तित्व से तेरा अस्तित्व
एक नारी ही है
जिसने तुझे इस संसार की अच्छाई बुराई बताई है
एक नारी ही है
जिसने तुझे सृजित किया है
एक नारी ही है
जो तुझे संवार रही है
एक नारी ही है
जिसने इस विशाल संसार की रचना की है।
एक नारी ही है
जिसके वजूद से तेरा वजूद है
तो फ़िर क्यों इतराता है इतना
तू नारी की चुप्पी को ना तोड़
नहीं तो तू भी टूट जाएगा।




22 comments:
rashmi
maene yae laekh pehlae bhi padhaa thaa aur aaj phir daekha so yaahan dubaara aayee . hindi blog world mae sab padhey likhey hee haen par mahila kae pratii 75 % sae jyaada purvaagrey sae kunthit haen . ab yae sab blog likhtee mahilaa par apni kuntha nikaltey haen .
aap nae accha kiyaa jo likha
agar kabhie naari blog join karna kaa man ho to jarur likhey wahaan bhi . blog pataa neechay haen sampark aap ko wahaan sae mil jaayega
http://indianwomanhasarrived.blogspot.com/
aapne ye post dobara dala achha kiya,kuch had tak sehmat bhi aapse,bhartiy nari vivah uparant apne pati se shayad thoda jyada hi pyar karti hai,maa baba se bhi karti hai utana hi jitna shaadi se pehle,vaise hi pati bhi apne maa baba aur patni dono ko hi pyar karta hai,har rishtey mein pyar aur sneh hona jaruri hai,aur maa baba aur patni ya pati ka pyar ye dono alag hai,mana ki pyar ki koi paribhasha nai,magar har rishtey ki simayein bhi hoti hai har rishtey mein khula pan bhi,jo aapne kaha sach hai,ye har insaan ko tay karna hai,kis rishtey ka kya mahatva hai.when there is respect and love in every relationship without taking granted for the other person,it will be sucessful.
रशिमीजी बात ये है कि एक नारी का मन कई टुकडो में बंटा होता है एक टुकडा पति के पास रहता हे एक टुकडा बच्चों के पास रहता है एक टुकडा अपने मां बाप के पास रहता है एक टुकडा अपने भाई बहनों, देवर देवरानी आदि के पास रहता है। इस िस्थित में कोई पति सोचे कि नारी में उसके मा बाप जितना प्रेम नहीं है तो उसका सोचना नितांत गलत है। क्या ही अच्छा होता यदि पति दो दिन के लिये ही सही वाईफ का रोल अदा करके देख ले।
रिशमी जी मैं आपके पति के अटपटे सवाल से सहमत नहीं हूं क्योंकि उन्होंने मात्र पुरूषवादी विचार रखा है। कयोंकि एक स्त्री मां, बहन, पत्नि तथा एक पुत्री की भूमिका में अपना जीवन निवार्ह करती है। सही मायने में देखा जाये तो इस प्रशन में यह बात स्पष्ट रूप से संकेत देती हे कि मां बाप आैर पत्नी के प्रेम को एक तराजू में नहीं तोला जा सकता हे। अगर यह बात आप पति महोदय को समझानी है तो उसने भी आप एक प्रशन करे कि क्या वे अपने मां बाप एवं आपके सास ससुर को एक समान समझते हैं0000
Vinod kumar purohit ji ne theek likha hai
"naari ka man kai tukdon men banta
hota hai."
yahi naari ki shakti bhi hai...
एक औरत को कितने टुकडो में बटना होता है ओर उस पर भी सबकी अपेक्षाये..पूरी करनी होती है....खुदा ने एक अजीब सी ताकत दी है औरत को...
Sarvvpratham aap ka shukriya jo apne meri kavita par tipadi ki.
Apki rachnae padhi to mann ki chetana jagi ki jis nari saundary se mai prabhavit hu, wo samaj dwara kitna pedit hai. . .rachnao ki lehare yu hi pravahh kariye . . .
Sarvvpratham aap ka shukriya jo apne meri kavita par tipadi ki.
Apki rachnae padhi to mann ki chetana jagi ki jis nari saundary se mai prabhavit hu, wo samaj dwara kitna pedit hai. . .rachnao ki lehare yu hi pravahh kariye . . .
रश्मि जी और जसवीर जी,
आपके ब्लाग पर पहले भी आया हूँ पर याद नहीं कि टिप्पणी की हो । आम तौर पर मैं तल्ख टिप्पणी नहीं करता, और अशोभनीय तो कभी भी नहीं । इसीलिये मान के चल रहा हूँ कि शायद वो नीरज मैं नहीं हूँ, क्योंकि कल तो मैने निश्चित ही आपके ब्लाग पर कोई टिप्पणी नहीं की ।
आपका लेख बेहद सन्तुलित है । आगे भी हाजिरी लगाता रहूँगा ।
साभार,
rashmi ji,maa baap aur patni ke pyar ki tulna karna thik nahin. donon apni jagah khaas hain. aise sawal karne ka koi matlab nahin. lekin haan, itnaa jaroor hai ki tyaag aur balidaan ki baat karen to stri ek purush se kahin aage hai.
यह एक ऐसा प्रश्न है, जिससे हर एक को जूझना चाहिए। सामान्यतया होता यह है कि हम अपनी अधिकारों के मद में कर्तव्यों को भूल जाते हैं। लेकिन दोनों के बीच में संतुलन बना रहे, यही बडी बात है।
मैने पढ़ा. अभद्र टिप्पणियां मिटा देना ही उचित है.
पत्नी, मां बाप, बच्चे सबके जुदा रोल है. कोई तुलना का प्रश्न नहीं.ऐसा मेरा सोचना है.
आपका यह मामला पति पत्नी के बीच का बेहद निजी एवं व्यक्तिगत मामला है और किन परिस्थियों और वजहों ने इसे जन्म दिया, यह आप दोनों से बेहतर कोई नहीं जान सकता. अतः इसका निदान भी आप दोनों को आपस में बात कर के निकाल लेना चाहिये बिना किसी अहंम के. यही सुखमय वैवाहिक जीवन का आधार है. इसमें हमारा कुछ भी कहना या सलाह देना उचित नहीं होगा. जायज तो कतई नहीं होगा.
मेरी शुभकामनाऐं आप दोनों को ही. सदा खुश रहें.
आपकी बातों को पढ़ा, काफी अच्छा लगा किन्तु मै यह कहना चाहूँगा कि प्यार किसी का कम नही होता है। जिस पति को आपने या किसी ने पाया है उसे पति बनने लायक तो उन्हीं मॉं-बाप ने ही किया है। फिर विचारों का विद्रोह क्यो ? जब तक शादी नही होती है तब तक प्रेम पर मॉं-बाप का बटवारा नही होता है पत्नि के आने पर ही या बटवारा क्या उचित है ?
अगर हम मानको के कसौटी पर अपने आपको खुद रखे जो पायेगे कि हम खुद ही अपनी 21-25 साल के लडके का मोह नही त्याग पायेगे तो पति के मॉं-बाप से यह अपेक्षा करना कहाँ तक सही है ?
पत्नि को चाहिए, कि प्यार एक जहग संग्रह न होकर खूब बटे और वह भी प्यार बॉंटे क्योकि हर किसी को प्यार की भूख होती है।
आप महाशक्ति समूह पर आई और मित्र जालिम की कविता की सराहना की इसके लिये तहेदिल से आभार प्रकट करता हूँ।
प्रमेन्द्र
आप लोगों का ब्लाग देखा अच्छा लगा, आपने सही कहा है नारी कमजोर नहीं...
रश्मि जी,
आपका लेख पढा और प्रश्न भी,
वस्तुतः यह प्रश्न तुलनात्मक दृष्टिकोण का है ही नहीं
सामान्यतः अधिकांश लोग ( स्त्री / पुरुष) प्यार की वास्तविक परिभाषा से अनभिज्ञ होते है या फिर जानबूझ कर अनजान बन जाते हैं भले ही आवरण मात्र हो, एक नारी शादी के उपरांत पति के घर आती है अपने सभी प्रियजनों को छोड़कर (वास्तव में यहाँ छोडकर नहीं आना चाहिये - विवाह तो जहाँ दो दिलो का बन्धन ( ग्रंथिबन्धन) है वहाँ दो घरों को भी जोडता है परंतु नजरिया कुछ ऐसा है कि जुड नही पाते - वजह बहुत सारी हैं अभी इस सन्दर्भ में अनावश्यक कुछ नही कहुँगा..
कहने का अभिप्राय यह है कि त्याग भी प्यार का ही पर्याय है.. जहाँ प्यार होता है वहीं बडे से बडा त्याग सम्भव है.. इतिहास को भी देख सकते हैं चाहे वो श्री राम हो या कृष्ण , ध्रुव हो या मनु, अहिल्या हो या रोहताश प्यार के वशीभूत ही त्यागमूर्ति हुए , यहाँ तुलनात्मकता का सवाल ही पैदा नही होता मन-मन्थन करें विचलित होने का प्रश्न नही हैं बात करे श्रीमान जी से कि यह प्रश्न क्या सोचकर जहन में आया.. और अगर आप किसी एक तरफ कह भी देते हैं तो क्या भला कोई पैमाना है जो माप सकेंगे ????
प्रश्न को जनपटल पर रखने के लिये साधूवाद..
-प्रणाम
-राघव
itni badi sachchai,itne saral aur sadhe lafzon me likhne ke liye badhaai,
comment to har aadmi apne nazariye se deta hai-vichlit na hon,comment se vyakti ka mulyankan ho jaata hai.......
bahut badhiyaa likha hai.
rashmi jee,
sach kahun to main aur is duniyaa kaa har aadmee kisi na kisi din is sthiti se jaroor rubaroo hotaa hai, aur yadi ye prashn ham mardon ke liye hee hai to main sirf itnaa jaantaa hoon ki aap khud dono ke prati imaandaar aur samarpit raho, banki sab theek hai.
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अनुचित लाभ कुछ लोग उठा ही लेते हैं टिप्पणी माडरेशन को सक्षम करके इनसे बचा जा सकता है खैर मेरी मित्रवत सलाह है कि आप इसे मन से न लगायें मैं पहली बार आपके ब्लाग पर आया अच्छा लगा आनाजाना बना ही रहेगा अब तो
आपके लेख और कविता मे नारी की भावनाओ की अभिव्यक्ति बहुत ही सारगर्भित तरीके से की है, निश्चय ही नारी की भूमिकाओ की तुलना बेमानी है ,परिवार मे हर मोड़ पर नारी की सार्थकता चिन्हित होती है,और नारी अब अपने आप को जान गई है इसलिए वह अब अबला नहीं....
रश्मिजी
चुंकि आप और मैं जिस समाज से हैं उसमें नारी की इच्छा अनिच्छा को उतना सम्मान नहीं मिल पाता, जो पति ने मान लिया, कह दिया वही सही माना जाता है और पत्नि को मानने पर मजबूर किया जाता है।
दरअसल यह प्रश्न ही गलत है, प्यार किसी भी हालत में कम- ज्यादा या उंचा- नीचा नहीं होता।
मैं विनोद कुमार पुरोहित और अनाम की टिप्पणी से सहमत हूँ।
फिर भी शायद कहीं ना कहीं मैं भी अपने सास ससुर को अपने माता पिता सा सम्मान नहीं दे पाता।
सागर नाहर (जैन)
॥दस्तक॥
तकनीकी दस्तक
गीतों की महफिल
rashmi ji,
apne jo uttar apne pati ko diya wo bilkul thik hai, main usse sahmat hoon pyaar koi aisi cheez nahin hai jiski tulna ki ja sake...
pyaar ek ahsaas hai jo har rishte ko apas main jode rakhta hai..
or har rishte ki apni ek jagah hoti hai...
agar ye ahsaas mar jaye to pyaar bhi mar jayega...
aap kisi ke bhi comments padh kar vichlit na ho...
kyonki aap ek indian woman ho jisne vihlit hona nahin sikha...
m i right??
god bless u...........!
Post a Comment