जब मैं तन्हा था, अकेला था, ये तुम्हीं थे, जिसे मै देखा करता था।
ये तुम्हारी ही आवाज थी,
जिसे मै सुना करता था।
ये तुम्हारा ही स्पर्श था,
जिसे मैंने महसूस किया।
ये तुम्हारी ही महक थी,
जिसे मैने अपनी सांसों मे समाया।
तुम्हीं थी मेरी मेरी वो तमन्ना,
हाँ तुम्हीं हो मेरी वो तमन्ना
और इस तमन्ना से गुजारिश है मेरी,
की हर डगर पर साथ चलना है तुम्हें,
दिए अपना हाथ मेरे हाथों मे चलना है तुम्हे।
शुक्र हे उस खुदा का,
जिसने तुम्हें मुझे दिया।
मेरे सूने दिल के आंगन को खुशियों से भर दिया ।




2 comments:
बढ़िया है.
behad khubsurat bhav,sundar
Post a Comment