इन्सान बनकर इस समाज को समझा, इसकी बेहिसाब दीवार को समझा।
जिस राह पर भी गई,
वहाँ रस्मों की दीवार ही मिली,
इस दीवार को कभी न गिरा पाई मैं।
आँखों में नमी,
और लबों पर सिलन लिए,
निहारती रही इस दीवार को
कल्पनाओं के आँचल में,
खोजती रही वह राह,
जहाँ रस्मों को छोड़ पाऊं मैं,
बंधनों से हटकर,
स्वयं को समझ पाऊं मैं,
पर
मोह से कभी निकल न पाई मैं
सोचती रही एक फुहार आएगी,
स्वयं से रुबरु करा जायेगी,
आँखों की नमी चुरा ले जायेगी,
और होठों की सिलन
कहीं छोड़ आएगी,
पर
इंतजार में,
आँखों की रोशनी भी धुंधला गई,
शायद वक्त नहीं है मेरे पास,
रुखसत होना है अब,
मुझे इस संसार से,
पर,
गमी है तो बस इतनी कि,
स्वयं को न समझ पाई मैं................












