कि जैसे बादलों में जल भरा हो,
और बारिश हो गई हो।
वो आ के पहलू में ऐसे बैठे,
कि जैसे फूलों में महक घुली हो,
और सारे जहाँ को महका गई हो।
वो आ के पहलू में ऐसे बैठे,
कि जैसे सूरज में रंग चढ़ा हो,
और सारे संसार को रंगीन कर दिया हो।
वो आ के पहलू में ऐसे बैठे,
कि जैसे अंधेरे में रोशनी हुई हो,
और मेरी जिन्दगी रोशन कर गई हो।
वो आ के पहलू में ऐसे बैठे,
कि जैसे पर्वत पर घटा झुकी,
और पर्वत को चूम रही हो।
वो आ के पहलू में ऐसे बैठे,
कि जैसे पतझड़ में सावन आ गया हो,
और हरियाली छा गई हो।
वो आ के पहलू में ऐसे बैठे,
कि जैसे सागर में लहर आ गई हो,
और प्यार में बहा ले गई हो।
वो आ के पहलू में ऐसे बैठे,
कि जैसे कानों में सरगम बजी हो,
और लबों से निकल रही हो।
वो आ के पहलू में ऐसे बैठे,
कि जैसे धड़कन अभी चली हो,
और मुझे जीवन दे गई हो।





12 comments:
अति सुन्दर, क्या बात हे धन्यवाद एक सुन्दर कविता के लिये
भावानाओ से भरी सुन्दर कविता।
Badhiya rachna. Badhai.
"kya bata hia, bhur sunder geet"
Regards
sunder rachna ke liye Badhai.
aur comments ke liye dhanyawad.
सुंदरतम रचना। साधुवाद।
बहूत अच्छी नज़्म है - शुक्रिया
--
बहुत सुन्दर कविता है धन्यवाद सुन्दर कविता के लिए
achi rachna hai...
keep it up..
ek sawal hai apse ki aapne apne blog par jo counter dala hai wo main kis tarah dal sakta hoon?
mene koshish ki pr safal nahin hua... w8 for ur mail
रश्मि जी !आपकी कविताएँ वर्षा की फुहारों जैसी झरतीं हैं मन पर ! ' वो आके पहलू में ऐसे बैठे की कानों में सरगम बजी हो और लबों से निकल रही हो '! दूसरी रचना 'इतने बरसों बाद .......बहुत सुंदर बन पड़ी है !बधाई
वो आके पहलू में ऐसे बैठे कि बन गयी एक प्यारी सी कविता।
ye hui n kuch baat.......
padhnewale ko bhi sarabor kar gaya
Post a Comment