आज रिश्तों का स्वरूप ही बदल गया है, इसके मायने कहीं खो गए हैं तथा प्यार, ईमानदारी और विश्वास कहाँ हैं पता नहीं.............!!!!!!!!!
आजकल आयदिन हम ये घटनाएँ सुनते है कि एक औरत ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति व बच्चों को मार दिया, एक पिता ने अपनी ही बेटी का बलात्कार कर लिया, बेटे ने बाप को मारने की सुपारी दे दी। अभी कुछ दिन पहले मैंने एक न्यूज़ चैनल पर देखा कि बहनों ने मिलकर भाई को मरवा दिया क्योंकि उनका भाई उनके साथ जबरजस्ती सम्बन्ध बनाया करता था। इस तरह कि घटनाएँ हर रोज हमें टी। वी. न्यूज़ चेनलों पर सुनने को मिल जाती है। इन बातों को सुनकर कानों को यकीन नहीं होता कि क्या वास्तव में ऐसा हो सकता है। हमें यकीन हो न हो पर ऐसा हमारे समाज में हो रहा है। जब भी में ऐसी कोई न्यूज़ सुनती हूँ तो मन विचलित हो उठता है। आज के समय में किसी भी रिश्तें में विश्वास करना बहुत मुश्किल हो जाता है। पहले ऐसा नहीं होता था तो फ़िर आज ऐसा क्यों? पहले बेशक ज्यादा सुविधाएँ नहीं थी परन्तु प्यार, विश्वास, ईमानदारी थी, वो आज के रिश्तों में नहीं है। हमारे घरों में प्रायः एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सांस भी कभी बहु थी, कहानी घर-घर की, कसौटी इत्यादि देखे जाते है। उन सीरियलों के रिश्तों में इतना प्रेम और लगाव होता है कि मन करता है कि हमारा संसार भी ऐसे ही रिश्तों में बंध जाए। पर सीरियल तो सीरियल ही होते है, उनमें वास्तविकता कुछ नहीं होती है।
आख़िर रिश्तों में गंदगी बढने का क्या कारण है? क्या आजकल की बढ़ती हुई टेक्नोलोजी और आधुनिकता जिम्मेदार है इसके लिए? शायद हाँ। वो समय आज भी मुझे याद है जब मैं छोटी थी, ग़लत बातों के बारें में कुछ नहीं जानती थी परन्तु आजकल के बच्चों को तो कुछ बताने की जरुरत ही नहीं पड़ती। उन्हें तो पहले ही सब कुछ पता होता है। पर बात चाहें जो भी हो लेकिन ये एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसका हल मुझे तो कहीं नज़र नही आता क्या आपकों आता है....................
Monday, June 2, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




1 comment:
samaj ka naitik patan aor girte samajik mulya....aor in apradho ke liye bhartiya kanoon me koi kadi saja ka pravdhan na hona...
yahi sab karan hai....
Post a Comment