Friday, June 6, 2008

सिगरेट!!!!!!!!!!!!!!!!

पता नहीं लोग सिगरेट क्यों पीते है जबकि सिगरेट के पेक पर लिखा होता हैं कि सिगरेट स्वास्थ के लिए हानिकारक है। अकसर सिगरेट पीने वालों से सिगरेट पीने का कारण पूछने पर जवाब यही होता है कि यह तनाव को कम करती है परन्तु ये सिर्फ़ उन लोगों का भ्रम है।
एक सिगरेट हमारे जीवन के 8 मिनट कम करती है। एक सिगरेट में करीब 8 से 9 मिलीग्राम तक निकोटिन होता है। प्रत्येक धूम्रपान करने वाला व्यक्ति एक सिगरेट से मात्र 1 से 2 मिलीग्राम निकोटिन ग्रहण करता है। अगर एक व्यस्क व्यक्ति के शरीर में 5 सिगरेटों का निकोटिन एक साथ डाल दिया जाए तो उसकी मृत्यु निशचित है। और रक्त कैंसर अर्थात एक्युट मेलायड ल्यूकेमिया होने का कारण बेन्जीन होती है। और बेन्जीन सिगरेट के धुआ के सम्पर्क में आने से होता हैं।

इस समय दुनिया में धुम्रपान करने वालों की संख्या लगभग 1 अरब 10 करोड़ है। और हर रोज दुनिया में 15 अरब सिगरेट बिकती है। ये सिगरेट बहुत ही हानिकारक है। इससे केंसर जैसी भयंकर बीमारी हो जाती है। ये सबकुछ सिगरेट पीने वालों को पता होता है फिर भी वे सिगरेट पीते है।

4 comments:

Unknown said...

यह एक इंसानी फितरत है. परिणाम बुरा होगा, यह जानते हुए भी कुछ लोग सिगरेट पीते हैं. किसी की जान ले लेना एक गंभीर अपराध है, सब जानते हैं, फ़िर भी कितने लोग यह अपराध करते हैं.

हरिमोहन सिंह said...

ठीक है मान लिया जान लिया सिगरेट पीना बुरी बात है लेकिन सिगरेट छोडी कैसी जाये ये बताना ज्‍यादा अच्‍छा रहेगा । मै भी इस बुरी आदत का शिकार हू और सिगरेट छोडना चाहता हू
इच्‍छाशक्ति और दिनचर्या की बात मत करना

Udan Tashtari said...

हम तो भाई चार साल पहले ही छोड़ चुके हैं.

Shishir Shah said...

aap ne kaafi kaam ki post likhi hain...par is sher se zyada kya kahe???

dhuaan udata hoon, taki chehra padho na tum,
ab tumhara nazariya, ki ise nasha maano...